बिहार: मुजफ्फरपुर में कोचिंग से लौट रही नौंवी की छात्रा से बदसलूकी, बाल पकड़ कर घसीटा

बिहार के मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े नौवी कक्षा की छात्रा के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. केटीएम बाइक सवार तीन बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े नौवी कक्षा की छात्रा के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पानी टंकी चौक के समीप नौवीं की छात्रा से कुछ मनचलों ने बदसलूकी की है. केटीएम बाइक सवार तीन बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया है. छात्रा के विरोध करने पर तीनों ने सड़क पर बाल पकड़ कर घसीटा और उसके साथ मारपीट की. इस बीच ऑटो से उतरी तीन-चार महिलाओं ने छात्रा को उठाया. तब तक तीनों युवक बनारस बैंक चौक की ओर फरार हो गये.
घटना के बाद छात्रा रोते हुए अपने घर पहुंची. उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी. घटना को लेकर छात्रा की मां ने मिठनपुरा थाने में मंगलवार को आवेदन दिया है. इसमें बनारस बैंक चौक के रहने वाले दो युवकों पर आरोप लगाया है. घटना के बाद से छात्रा दहशत में है. उसके परिजनों का कहना है कि यह हाल रहा तो वह अपनी बेटी को कोचिंग भेजना बंद कर देंगे. घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है.
Also Read: बिहार: गया में जबरदस्ती नाबालिग को उठा ले जा रहे थे मनचले, शोर करने पर चलती ऑटो से फेंका, लड़की की मौत
नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा की मां ने बताया कि वह मिठनपुरा चौक पर एक कोचिंग में पढ़ती है. वहीं पर बनारस बैंक चौक की रहने वाली एक लड़की से दोस्ती हुई. उससे उसकी बेटी मोबाइल व इंस्टाग्राम पर बातचीत करती थी. उसने ही उसकी बेटी का मोबाइल नंबर अपने परिचितों को बांट दिया. अब तीनों युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहे हैं. मोबाइल पर अश्लील व आपत्तिजनक मैसेज भेजते हैं. कॉल करके परेशान करते हैं. छात्रा की मां का आरोप है कि बीते आठ जून को भी आरोपियों ने मुखर्जी सेमिनरी स्कूल के समीप उसकी बच्ची को घेरकर बाल पकड़ कर घसीट दिया था. आरोपी धमकी देता है कि पुलिस में शिकायत करने पर हत्या कर देगा. थानेदार श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत मिली है. जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




