ePaper

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तिलडिहा मंदिर में मत्था टेका

Updated at : 20 Jan 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तिलडिहा मंदिर में मत्था टेका

मां कृष्ण काली भगवती के दरबार में पूजा-अर्चना की और मत्था टेका.

विज्ञापन

तारापुर केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तारापुर के रास्ते तिलडीहा मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने मां कृष्ण काली भगवती के दरबार में पूजा-अर्चना की और मत्था टेका. इससे पूर्व पुरानी बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी के समीप एनडीए के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर, बांका के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मौजुद थे. वहीं तारापुर के नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी एसडीपीओ संकेत कुमार तथा एसडीओ राकेश रंजन कुमार, तारापुर बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ संतोष कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय दिखे. मौके पर मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय, जमालपुर के नचिकेता मंडल, तारापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, जदयू नेता सौरभ निधि भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन