मातृभाषा दिवस पर कर्ण पुरस्कार से सम्मानित हुए मुंगेर के दो विभूति

Updated at : 21 Feb 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
मातृभाषा दिवस पर कर्ण पुरस्कार से सम्मानित हुए मुंगेर के दो विभूति

मुंगेर के ख्यातिप्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर पाठक को सामाजिक कार्यों के लिए

विज्ञापन

– सम्मानित होने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर पाठक व आरटीआई एक्टिविस्ट ओमप्रकाश पोद्दार मुंगेर भागलपुर के भगवान पुस्तकालय में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय अंग समागम कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जिसमें मुंगेर के दो विभूति सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर पाठक व आरटीआई एक्टिविस्ट ओमप्रकाश पोद्दार को कर्ण पुरस्कार के सम्मानित किया गया. विश्व मातृभाषा दिवस पर अंग जन मन, अंग मदद फाउंडेशन, अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नाटककार और साहित्यकार वीरेंद्र नारायण के जन्मशति वर्ष पर ” राष्ट्रीय अंग समागम ” का भव्य आयोजन भगवान पुस्तकालय भागलपुर में हुआ. कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. रतन मंडल, मुख्य अतिथि प्रसिद्ध रंगकर्मी और नाटककार वीरेंद्र नारायण के पुत्र विजय नारायण, लतांत प्रसुन, महात्मा गांधी अंतराष्ट्रीय विश्व विद्यायल वर्धा के मनोज कुमार सहित अन्य हस्ती मौजूद थे. जिन्होंने मुंगेर के ख्यातिप्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर पाठक को सामाजिक कार्यों के लिए और मुंगेर के चर्चित आरटीआई एवं मानवाधिकार एक्टिविस्ट अधिवक्ता ओम प्रकाश पोद्दार को कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मुंगेर के दोनों विभूति पहले भी कई मंच पर सम्मानित हो चुके है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन