15 व 16 जनवरी को होगा चरणजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

Updated:
विज्ञापन
15 व 16 जनवरी को होगा चरणजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोटिंग क्लब द्वारा बोचाही मुंगेर के मैदान में 15 व 16 जनवरी को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोटिंग क्लब द्वारा बोचाही मुंगेर के मैदान में 15 व 16 जनवरी को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. खेल प्रवक्ता महमूद आलम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की चार नामचीन टीमें भाग ले रही हैं. 15 जनवरी को दो सेमीफाइनल और 16 जनवरी को फाइनल मैच खेला जायेगा. 15 जनवरी को पहला सेमीफाइनल सफियाबाद और यूनाइटेड क्लब रामपुर के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल एनएफसी गंगनिया बनाम उम्भी वनबर्षा के बीच खेला जायेगा. उन्होंने बताया कि स्व चरणजीत कुमार अपने समय के बेहतरीन डिफेंस पोजीशन के फुटबॉल खिलाड़ी थे और लाजवाब प्रदर्शन के आधार पर ही उड़ीसा रेल में उन्होंने योगदान किया था. अचानक रेल पटरी पर काम करते समय वह दुर्घटना के शिकार हो गये और उनका निधन हो गया. उन्हीं की याद में उनकी स्मृति को जीवित रखने के लिए प्रत्येक साल यह टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है. कमेटी के अमरेश कुमार, अनुज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अर्जुन पासवान, वरुण कुमार प्रतियोगिता को सफल बनाने में तन-मन-धन से सराहनीय योगदान कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन