दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटे, तो जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे विलंब से पहुंची जमालपुर
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 11 Jan 2026 8:33 PM
मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का विलंब परिचालन अब भी बना हुआ है.
जमालपुर. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का विलंब परिचालन अब भी बना हुआ है. इस कारण सर्दी के इस मौसम में रेल यात्रा कष्टप्रद बनकर रह गया है. रविवार को भी इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन विलंब से होता रहा. 15657 डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल करीब 4 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची, जबकि 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस एक घंटा लेट चली. 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस 3:30 घंटे लेट चलकर सुबह 8:54 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 05:26 बजे था. 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8:10 बजे जमालपुर आयी, जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:32 बजे है. इसी प्रकार 13420 डाउन मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस करीब 4 घंटे लेट चलकर सुबह 8:33 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:15 बजे है. इसी प्रकार 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटा लेट चलकर आयी. 22947 डाउन सूरत भागलपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय संध्या 17:07 बजे के बजाय 18:20 बजे जमालपुर पहुंची. इस बीच 73454 डाउन जमालपुर-तिलरथ डेमू पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:00 से करीब डेढ़ घंटे विलंब से अपराह्न 14:24 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई. बताया गया कि रैक लिंक सिस्टम के तहत संबंधित ट्रेन के विलंब से आने के कारण इस ट्रेन को देर से रवाना किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










