वोकेशनल विषय में अबतक कुल 57 रजिस्ट्रेशन

Updated at : 19 Feb 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

विद्यार्थियों को 20 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर – एमयू अपने सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2024-27 बीबीए सेमेस्टर-2 के लिये 17 फरवरी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ किया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों सत्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 फरवरी से आरंभ किया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को 20 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. जिसके बाद विद्यार्थी 300 रूपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करेंगे. इधर बीसीए सेमेस्टर-1 में कुल 57 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है. ——————————————– बीएड पार्ट-1 में अबतक 245 रजिस्ट्रेशन मुंगेर – एमयू अपने सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 के लिये 17 फरवरी से रजिस्ट्रेशन आरंभ कर चुका है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि बीएड पार्ट-1 के विद्यार्थियों को 17 से 22 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को पहले अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना होगा. जिसके बाद विद्यार्थी 1 हजार रूपये का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करेंगे. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 500 विद्यार्थियों में 245 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. ———————————————– बीएड के सभी विद्यार्थियोें ने किया डाटा अपलोड मुंगेर – एमयू अपने सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये यूएमआईएस पोर्टल पर डाटा इंट्री को लेकर 18 और 19 फरवरी से दोबारा पोर्टल खोला गया था. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी. वहीं उक्त सत्र में नामांकित कुल 500 विद्यार्थियों में सभी विद्यार्थियों ने अंतिम तिथि तक अपना डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन