ऑटो से गिरकर टायर मिस्त्री की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 10:11 PM
ऑटो से गिरकर टायर मिस्त्री की मौत
असरगंज
तारापुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग में शनिवार की सुबह रहमतपुर चौक के समीप ऑटो से गिरने से 60 वर्षीय टायर पंक्चर मिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी समीम आलम के रूप में हुई. वहीं चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया.
बताया जाता है कि समीम शनिवार की सुबह अपने घर गाजीपुर से सुल्तानगंज काम करने सुल्तानगंज पंक्चर की दुकान जा रहा था. इसी दौरान वह रहमतपुर चौक के समीप ऑटो से सड़क पर गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना पर डायल 112 एवं असरगंज थाना की गश्ती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया. जहां चिकित्सक डॉ मानस ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया. इधर घटना की सूचना पर मृतक के परिजन, पूर्व जिला पार्षद मंटु यादव, पप्पु एजाज, लोजपा नेता विनोद कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख दिनेश बिंद अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










