अस्पताल में भर्ती हुए डेंगू के तीन संभावित मरीज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

तीनों मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर सदर अस्पताल में गुरुवार को डेंगू के तीन संभावित मरीजों को भर्ती किया गया. जिसका प्लेटलेटस काउंट काफी कम होने के बाद चिकित्सक द्वारा तीनों संभावित मरीजों का एलाइजा जांच लिखा गया. गुरुवार को दलहट्टा निवासी 24 वर्षीय युवक, कासिम बाजार निवासी 40 वर्षीय मरीज तथा 27 वर्षीय युवक को एनएस-1 जांच में डेंगू पॉजिटिव पाये जाने के बाद संभावित मरीज के रूप में भर्ती किया गया. तीनों मरीज का प्लेटलेटस काउंट 21 से 30 हजार के बीच पाया गया. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रमन कुमार ने बताया कि तीनों मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिए लिया गया है. साथ ही तीनों मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया है. जहां चिकित्सक द्वारा उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. बता दें कि जिले में अबतक डेंगू के कुल 22 संभावित मरीज मिले हैं. जबकि इसमें से एलाइजा जांच में डेंगू के 7 कंफर्म मरीज पाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन