त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, 16 अगस्त से 20 सितंबर तक हर रविवार खुलेगा मुंगेर-रतनपुर रिजर्वेशन काउंटर

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर रेलवे स्टेशन.  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

त्योहारों के मौसम में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. मालदा मंडल ने मुंगेर और रतनपुर रेलवे स्टेशनों पर 16 अगस्त से 20 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह के समय रिजर्वेशन काउंटर खोलने का निर्णय लिया है. यह सुविधा यात्रियों को भीड़ के समय टिकट बुकिंग में अतिरिक्त राहत देगी.

विज्ञापन

त्योहारों में घर आने-जाने की तैयारी कर रहे मुंगेर और आसपास के रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने अहम सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है. पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने मुंगेर और रतनपुर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर को रविवार को भी खोलने का निर्णय लिया है. यह सुविधा 16 अगस्त से 20 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह की पाली में उपलब्ध रहेगी. इससे पूजा के मौसम में टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

रविवार को भी टिकट बुकिंग की मिलेगी सुविधा

मालदा रेल मंडल के एपीआरओ रसराज माझी ने बताया कि जिन स्टेशनों पर सामान्य दिनों में रविवार को रिजर्वेशन काउंटर बंद रहते हैं, वहां सीमित अवधि के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

इसके तहत मुंगेर, रतनपुर और कजरा रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर 16 अगस्त से 19 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को मॉर्निंग शिफ्ट में खुले रहेंगे. हालांकि इस दौरान सिर्फ सुबह की पाली में टिकट बुकिंग होगी. दूसरी पाली में रिजर्वेशन काउंटर पहले की तरह बंद रहेगा.

पूजा में घर लौटने वालों को होगा फायदा

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं. बिहार में इन पर्वों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है. ऐसे में पहले से टिकट की व्यवस्था करना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है.

रविवार को रिजर्वेशन काउंटर खुलने से नौकरी और अन्य कामकाज के कारण सप्ताह के दिनों में समय नहीं निकाल पाने वाले यात्रियों को भी टिकट बुक कराने का अतिरिक्त मौका मिलेगा. खासकर मुंगेर और आसपास के रेल यात्रियों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है.

पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने पर भी विचार

त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की तैयारी भी कर रहा है. एपीआरओ ने बताया कि पूजा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

यदि पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है तो मुंगेर रेल क्षेत्र के यात्रियों को त्योहारों के दौरान घर पहुंचने में और सुविधा मिलने की उम्मीद है. फिलहाल रविवार को रिजर्वेशन काउंटर खोलने की सुविधा से ही यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन