मंदिर से चोरी चांदी की मुकुट को चोर ने ज्वेलरी शॉप में बेचा, दुकानदार गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

14 फरवरी को भागलपुर के एक हनुमान मंदिर से चोरों ने चांदी की मुकुट की चोरी कर ली थी.
विज्ञापन
भागलपुर की पुलिस ने खड़गपुर थाना पुलिस के सहयोग से की छापेमारी
हवेली खड़गपुर. 14 फरवरी को भागलपुर के एक हनुमान मंदिर से चोरों ने चांदी की मुकुट की चोरी कर ली थी. इस मामले में पड़ताल करते हुए भागलपुर की कोतवाली पुलिस शनिवार की देर शाम खड़गपुर पहुंची. खड़गपुर थाना पुलिस के सहयोग से भागलपुर पुलिस ने खड़गपुर के मुख्य बाजार स्थित न्यू मां दुर्गा ज्वेलर्स दुकान छापेमारी की और चोरी की चांदी की मुकुट को गलाकर बनाये गये 30 ग्राम चांदी की मठिया को बरामद किया. जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को भागलपुर के एक हनुमान मंदिर से एक नाबालिग ने मंदिर से चांदी की मुकुट की चोरी की थी. जिसे उसने खड़गपुर मुख्य बाजार के काली मंदिर के समीप न्यू मां दुर्गा ज्वेलर्स में बेचा था. इस मामले में भागलपुर के कोतवाली थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. अनुसंधान के दौरान कोतवाली थाना पुलिस ने बूढ़ानाथ निवासी एक नाबालिग को दबोचा था और पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि खड़गपुर के मुख्य बाजार स्थित न्यू मां दुर्गा ज्वेलर्स में चांदी का मुकुट बेचा है. नाबालिग की निशानदेही पर कोतवाली थाना के एसआई सुभाष कुमार सुमन ने खड़गपुर थाना के एसआई कुंदन कुमार, सुनील कुमार के साथ न्यू मां दुर्गा ज्वेलर्स में छापेमारी की. जहां से चांदी के मुकुट को गलाकर बनाया गया मठिया को बरामद किया और ज्वेलरी दुकानदार प्रियांशु उर्फ राजा को गिरफ्तार किया. पुलिस ने प्रियांशु को अपने साथ ले गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










