नाले पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर टीम ने सदर बाजार का लिया जायजा

Updated at : 06 Jul 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

टीम ने सदर बाजार का लिया जायजा

विज्ञापन

फोटो संख्या – फोटो कैप्शन – 18. अतिक्रमण हटाने को लेकर टीम ने सदर बाजार का लिया जायजा. प्रतिनिधि, जमालपुर कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के नाले पर से अतिक्रमण हटाने के लिए गठित आठ सदस्य टीम ने शनिवार को सदर बाजार क्षेत्र का जायजा लिया. इस दौरान एक बार फिर अतिक्रमण कारियों में हलचल मची रही. कर प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने सदर बाजार क्षेत्र के विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया. टीम ने बताया कि इस दौरान लगभग तीन दर्जन दुकानदारों और व्यवसायियों को चिह्नित किया गया. जिसके द्वारा अपनी दुकान नगर परिषद के नाले पर तक विस्तारित कर अतिक्रमण किया गया है. ऐसे लोगों की सूची कार्यालय को सौंप गई है. जिन लोगों ने अस्थाई रूप से नगर परिषद के नाले पर अपनी दुकान सजाकर अतिक्रमण किया है, उन्हें 5 हजार रुपए तथा जिन लोगों ने स्थाई रूप से नगर परिषद के नाले पर दुकान सजाकर अतिक्रमण किया है, उन्हें 20 हजार रुपए का जुर्माना किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सोमवार को टीम कार्रवाई के लिए सड़क पर उतरेगी. बता दें कि कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नगर परिषद के नाले पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आठ सदस्य टीम का गठन किया गया है. जो वार्ड संख्या 12, 18 और 21 का निरीक्षण करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन