विपक्षी पर कार्रवाई की मांग को लेकर महमदा के लोगों ने एसपी ऑफिस का किया घेराव

Updated:
विज्ञापन
विपक्षी पर कार्रवाई की मांग को लेकर महमदा के लोगों ने एसपी ऑफिस का किया घेराव

नयारामनगर थाना क्षेत्र के महमदा और गढीरामपुर के बीच उत्पन्न ठाकुरबाड़ी विवाद थमता नहीं दिख रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर. नयारामनगर थाना क्षेत्र के महमदा और गढीरामपुर के बीच उत्पन्न ठाकुरबाड़ी विवाद थमता नहीं दिख रहा है. शुक्रवार को भी महमदा के ग्रामीण महिला-पुरुष ने एसपी कार्यालय का घेराव किया और उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की. घेराव कर रही महमदा गांव की पूजा कुमारी, रिंकी देवी सहित अन्य ने बताया कि 25 मई की रात ठाकुरबाड़ी जमीन विवाद में गढीरामपुर के शरारती तत्वों ने महमदा गांव में जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान जहां घर में घूस कर लोगों के साथ तोड़-फोड़ किया, वहीं सामान उठा कर ले गया. ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ, लेकिन पुलिस ने एक पक्ष का आवेदन लेकर कार्रवाई करते हुए महमदा के निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हमलोगों का आवेदन थाना में नहीं लिया जा रहा है. घेराव कर रहे महिला-पुरुष ने मांग किया कि महमदा गांव के लोगों के आवेदन पर भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन