वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

धरना पर बैठे कांग्रेसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर में कांग्रेस सेवा दल ने वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने और शिक्षकों के समायोजन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के बैनर तले वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति एवं वित्त रहित विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और डिग्री महाविद्यालयों के समायोजन की मांग को लेकर शनिवार को शहीद स्मारक के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने किया. धरना को संबोधित करते हुए डॉ. संजय यादव ने कहा कि बिहार में चार दशक से अधिक समय से वित्त रहित शिक्षा व्यवस्था लागू है, जिसके कारण हजारों शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा के बीच कार्य करने को विवश हैं.

विज्ञापन


सभी वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का समायोजन करे सरकार


डॉ. संजय यादव ने कहा कि राज्य सरकार को अविलंब वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त कर सभी वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का समायोजन करना चाहिए. साथ ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा तथा अन्य सेवा लाभ उपलब्ध कराए जाने की मांग की.उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई है.


मांगों को नहीं मानने पर आंदोलन और होगा व्यापक


यदि सरकार मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. धरना में कांग्रेस सेवा दल के मनोज कुमार, अरुण, चंदन कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में सरकार से वित्त रहित शिक्षकों की वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा शिक्षा व्यवस्था के हित में ठोस निर्णय लेने की मांग की


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन