31 अगस्त तक देवघर-सरायगढ़ एक्सप्रेस का राधोपुर तक हुआ विस्तारीकरण

रेलवे ने श्रावणी मेला को देखते हुए देवघर-सरायगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार 31 अगस्त तक राघोपुर तक कर दिया है. कांवरियों को इससे काफी राहत मिलेगी.
जमालपुर (मुंगेर). रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तारीकरण राघोपुर तक करने का फैसला लिया है. रेवले की ओर से अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल ट्रेन 25 जुलाई से 31 अगस्त तक देवघर से राघोपुर तक चलेगी.
ट्रेन को राघोपुर-देवघर स्पेशल एक्सप्रेस माना जाएगा
रेलवे की जानकारी में बताया गया है कि इस दौरान ट्रेन को राघोपुर-देवघर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन माना जाएगा और 05573 नंबर वाली यह ट्रेन राघोपुर से प्रतिदिन रात्रि 2:50 बजे देवघर के लिए रवाना होगी. जबकि 05574 नंबर वाली देवघर-राघोपुर स्पेशल ट्रेन रात्रि 22:50 बजे राघोपुर पहुंचेगी. इस दौरान सरायगढ़ और देवघर के बीच का स्टॉपेज और समय सारणी पूर्व के अनुसार ही जारी रहेगी.
बता दें कि यह ट्रेन श्रावणी मेला के दौरान विस्तारित की गई है, ताकि सुल्तानगंज पहुंचने वाले कांवरियों को राहत मिल सके. यह ट्रेन जमालपुर नहीं पहुंचती है, परंतु मुंगेर होकर रतनपुर के रास्ते सुल्तानगंज जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय कुमार गुप्ता
विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










