मुंगेर प्लेटफार्म, पटरी और पुरानी पिट लाइन का किया जाएगा विस्तार

जमालपुर स्टेशन का निरीक्षण करते डिप्टी चीफ ऑपरेशन मैनेजर. | Prabhat Khabar Network
जमालपुर रेलवे स्टेशन पर मुंगेर प्लेटफार्म और पिट लाइन का विस्तार किया जाएगा. इससे ट्रेनों के ठहराव और मेंटेनेंस में काफी आसानी होगी. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.
जमालपुर (मुंगेर). जमालपुर स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर चार का जल्द कायाकल्प होने वाला है. इस प्लेटाफॉर्म को मुंगेर प्लेटफॉर्म के नाम से भी जाना जाता है. इस प्लेटफॉर्मपर वर्तमान में 22 कोचों वाली ट्रेनों काे नहीं रखा जा सकता है लेकिन कायाकल्प होने के बाद यह संभव हो सकेगा. इसके लिए विभाग से प्रस्ताव जल्द भेजने को निर्देश दिया गया है. वहीं पूर्व रेलवे कोलकाता के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) चंद्रशेखर सैनी ने शुक्रवार को जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार का निरीक्षण भी किया था. उन्होंने भी प्लेटफार्म संख्या 4 की लंबाई बढ़ाने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि मुंगेर प्लेटफार्म की लंबाई अभी काफी कम है.
मुंगेर प्लेटफार्म पर नहीं रखी जा सकती लंबी बोगी की ट्रेनें
22 कोच वाली ट्रेन को नहीं रखा जा सकता है. इसके लिए वर्तमान में जो प्लेटफार्म संख्या एक पर पे एन्ड यूज टॉयलेट है. उसे डिमोलिश या ध्वस्त करना होगा. उन्होंने अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजने को भी कहा है ताकि प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने के बाद ट्रेनों के ठहराव को आसानी बनाया जा सके और जमालपुर मुंगेर रूट पर चलने वाली ट्रेनों के डब्बे में भी बढ़ोतरी हो पाए. बता दें कि अभी यहां आठ डब्बे वाली ट्रेन का परिचालन होता है.
अधिकारियों को दिये निर्देश
अपने दौरे के दौरान डिप्टी (सीओएम) एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन साईडिंग का भी निरीक्षण किया व लंबाई पूर्व की दिशा में बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने डीजल शेड के निकट बनी नई पिट लाइन और कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि पूर्व रेलवे क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है. यहां जो कोचिंग डिपो बन रहा है वह मालदा रेल मंडल का एक बड़ा प्रोजेक्ट है. यहां कार्य पूरा कर लेने के बाद ट्रेनों का प्राइमरी मेंटेनेंस भी संभव हो पाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय कुमार गुप्ता
विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










