झील की वादियों में सुरों के साथ मुंगेर चैंबर ने मनाया नववर्ष मिलन
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 11:51 PM
विज्ञापन
झील की वादियों में सुरों के साथ मुंगेर चैंबर ने मनाया नववर्ष मिलन
विज्ञापन
गीत-संगीत व मनोरंजक खेलों से सजी महफिल, मुंगेर-जमालपुर व सूर्यगढ़ा के व्यापारी हुए शामिल
हवेली खड़गपुर. प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित ऐतिहासिक खड़गपुर झील के तट पर सोमवार को मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से भव्य नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चैंबर के संरक्षक अजय भगत, अध्यक्ष दिलीप सर्राफ, सचिव दीपक कुमार और संयोजक रामकिशोर साह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.मखमली आवाज व खुशनुमा संगीत से सजी शाम
मिलन समारोह की शुरुआत संगीत शिक्षक गोपाल सोनी ने सदाबहार गीत ””तुम जो मिल गए हो तो ये लगता है”” से की. इसके बाद उन्होंने ””ये शाम मस्तानी”” सुनाकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहीं आरूही प्रीत, जिन्होंने अपनी मखमली आवाज में ””तुमको देखा तो ये ख्याल आया”” और ””कहीं खुशियों की सरगम लिखेंगे”” जैसे गीत प्रस्तुत कर महफिल में चार चांद लगा दिए. उद्घोषक चंदू जी ने अपने कुशल संचालन से पूरे कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा.खेलों व मनोरंजन ने बढ़ाया उमंग
व्यवसायिक व्यस्तता से दूर चैंबर के सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों का लुत्फ उठाया. म्यूजिकल चेयर और लॉटरी जैसे खेलों में लोगों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के बीच आपसी सामंजस्य और भाईचारे को बढ़ावा देना था. झील की ठंडी हवाओं के बीच आयोजित इस पिकनिक सह मिलन समारोह ने सभी को नयी ऊर्जा से भर दिया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, कोषाध्यक्ष उमेश राजगढ़िया, प्रवक्ता अजीत कुमार शर्मा, संतोष पोद्दार, मनोज कुमार वर्मा, मनीष कुमार, पप्पू केडिया, रामप्रसाद साह सहित मुंगेर, सूर्यगढ़ा, जमालपुर और खड़गपुर के चैंबर अधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










