माता कोल काली अमझड़ में चल रहे पांच दिवसीय मेला का हुआ समापन
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 09 Jun 2026 9:22 PM
समापन दिवस के अवसर पर मंगलवार को माता को खीर का भोग लगाया गया और महाप्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया
जमालपुर.
प्रकृति की सुरंग में वादी में स्थित माता कोल काली के दरबार में चल रहे विशिष्ट धार्मिक अनुष्ठान और मेला का पांच दिवसीय आयोजन मंगलवार को संपन्न हो गया. मंगलवार को इस दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, परंतु इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आरंभ हुआ मेला और श्रीरामधुन महाजंग्य का समापन मंगलवार को होने के कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए.मेले में श्रद्धालुओं व भक्तों के मनोरंजन के किये गये थे कई इंतजाम
विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को माता के दरबार में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आरंभ किए गए थे. इससे पहले महिलाओं और किशोरियों द्वारा भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई थी. इसके बाद वहां पांच दिवसीय मेला आरंभ हो गया था. इस मेले में श्रद्धालुओं और भक्तों के मनोरंजन के कई इंतजाम किए गए थे. समापन दिवस के अवसर पर मंगलवार को माता को खीर का भोग लगाया गया और महाप्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया. इस दौरान श्रीरामधुन महायज्ञ का भी समापन हो गया. आयोजन समिति द्वारा बताया गया है कि माता कोल काली स्थान की यह खासियत है कि आयोजन समिति द्वारा यहां विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विशिष्ट धार्मिक अनुष्ठान और मेला का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर अध्यक्ष रविंद्र यादव, नरेश यादव, शंभू पासवान, घनश्याम साहू, सतीश यादव, वार्ड पार्षद रूपेश कुमार और नीलू कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










