जाम में फंसा रहा एंबुलेंस, सायरन का भी नहीं हुआ कोई असर, मरीज व परिजन रहे परेशान
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 11:54 PM
जाम में फंसा रहा एंबुलेंस, सायरन का भी नहीं हुआ कोई असर, मरीज व परिजन रहे परेशान
हवेली खड़गपुर. नगर क्षेत्र के तारापुर मोड़ से नंदलाल बसु चौक तक सोमवार की शाम जाम लगा रहा. जाम में छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गयी व आमलोग परेशान रहे. हाल के दिनों में लगातार बन रही जाम की स्थिति से सड़क पर पैदल चलने वालों की भी मुश्किलें बढ़ गयी है. नगर के नंदलाल बसु चौक पर सोमवार को हाट का दिन होने के कारण जाम में कई मालवाहक वाहन, छोटी-बड़ी सवारी गाड़ी व निजी वाहन जाम में फंसा रहे. जाम काफी लंबा रहा. इससे गाड़ियां धीरे-धीरे सरकती रही. इतन ही नहीं इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंसा रहा और उसके सायरन पर भी किसी पर कोई असर नहीं हुआ. मरीज और उसके परिजन परेशान दिखे. कई दैनिक कर्मचारी और ट्रेन की यात्रा करने वाले कई लोग भी जाम में फंसे रहे. स्थानीय लोगों की मानें तो प्रशासन को गंभीर होकर सड़क किनारे फुटकर दुकान व सड़क के हिस्से में अतिक्रमण हटाना चाहिए. ताकि जाम की समस्या से लोगों को निजात मिले.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










