गंगा पुल एप्रोच पथ पर सड़क दुर्घटना में घायल 14 वर्षीय किशोर की मौत
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :02 Sep 2024 6:54 PM (IST)
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पुल एप्रोच पथ पर चंडिका स्थान के समीप रविवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक 14 वर्षीय किशोर की मौत सोमवार की सुबह इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के दौरान हो गयी.
विज्ञापन
प्रभात फॉलोअप,
रविवार की रात सड़क दुर्घटना में मय तौफिर के नौ लोग हुए थे घायल. प्रतिनिधि, मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पुल एप्रोच पथ पर चंडिका स्थान के समीप रविवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक 14 वर्षीय किशोर की मौत सोमवार की सुबह इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के दौरान हो गयी. शव को वापस सदर अस्पताल लाया गया. जहां पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. बता दें कि रविवार की देर रात खगड़िया से ई-रिक्शा पर सवार होकर मय तौफिर के नौ लोग वापस आ रहे थे. इसी दौरान चंडिका स्थान एप्रोच पथ के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पिओ ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. जिसमें ई-रिक्शा पर सवार सभी 9 लोग घायल हो गये थे. वहीं इसमें मय तौफिर निवासी विजय यादव का पुत्र 14 वर्षीय रौशन कुमार भी घायल हो गया था. जिसे रविवार की देर रात ही सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था. जिसकी भागलपुर जाने के दौरान मौत हो गयी. जिसके बाद शव को वापस मुंगेर सदर अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया गया. इधर, दुर्घटना में मृतक रौशन की मां रेखा देवी भी घायल हो गयी थी. जिसका इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. रौशन की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि रौशन पांच भाइयों में सबसे छोटा था. जो 9वीं कक्षा में पढ़ता था. वहीं रौशन के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं.कहते हैं थानाध्यक्ष
मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आइपीएस अभिषेक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्कॉर्पिओ को जब्त कर लिया गया है. साथ ही उसके मालिक की पहचान की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




