मुंगेर में रिश्तेदार के घर जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर में रिश्तेदार के घर जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Munger News : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर का शिकार हुई 50 वर्षीय महिला जिंदगी की जंग हार गई. हादसे के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर, मुंगेर से रिपोर्ट

Munger News : हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय गायत्री देवी की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. शुक्रवार शाम टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के बिरजपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. रविवार सुबह भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

रिश्तेदार के घर जा रही थीं महिला

परिजनों के अनुसार गायत्री देवी बिरजपुर गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं. इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.

गंभीर हालत में किया गया था रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को तत्काल टेटिया बंबर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया गया.

दो दिन तक चली जिंदगी की जंग

मायागंज अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में गायत्री देवी का इलाज चल रहा था. परिजन लगातार उनके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.

परिजनों में मचा कोहराम

गायत्री देवी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. आसपास के लोग और रिश्तेदार शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. लोगों ने प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन