ePaper

पांच वार्डों में नल-जल आपूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे रोजेदार

Updated at : 09 Mar 2026 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
पांच वार्डों में नल-जल आपूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे रोजेदार

पांच वार्डों में नल-जल आपूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे रोजेदार

विज्ञापन

तारापुर. पवित्र रमजान माह के दौरान बढ़ती गर्मी के बीच तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र के गाजीपुर गांव में पानी की भीषण किल्लत हो गयी है. मुस्लिम बाहुल्य इस इलाके के वार्ड संख्या एक, दो, तीन, चार व सात में नल-जल योजना की जलापूर्ति लगभग ठप पड़ी है. ऐसे में भीषण गर्मी व उपवास (रोजा) के बीच रोजेदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

मदरसा व मस्जिदों के भरोसे प्यास बुझाने की मजबूरी

स्थानीय लोगों ने बताया कि रमजान के दौरान सुबह (सहरी) व शाम (इफ्तार) के समय पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है. लेकिन सरकारी जलापूर्ति बाधित होने के कारण उन्हें दूर-दराज के मदरसों व मस्जिदों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, नल-जल योजना में तकनीकी खराबी के कारण यह संकट पैदा हुआ है. लोगों का आरोप है कि यहां जलापूर्ति पहले से ही अनियमित थी, लेकिन त्योहार के समय समस्या और विकराल हो गई है.

तीन दिन पहले मिला था आश्वासन, पर अब तक नहीं सुधरे हालात

जलापूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को ही पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता सफी अहमद को मामले की जानकारी दी थी. उस समय विभाग की ओर से एक दिन के भीतर खराबी ठीक करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. विभाग ने फिलहाल एक पानी का टैंकर उपलब्ध कराया है, लेकिन इतनी बड़ी आबादी के लिए एक टैंकर ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हो रहा है.

एसडीएम का सख्त निर्देश : सोमवार रात तक हर हाल में बहाल हो आपूर्ति

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राकेश रंजन कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने पीएचईडी के सहायक व कनीय अभियंता को सोमवार की देर रात तक तकनीकी खराबी दूर कर जलापूर्ति बहाल करने का सख्त निर्देश दिया है. एसडीएम ने कहा कि जब तक मरम्मत का कार्य पूरा नहीं होता, तब तक अन्य प्रखंडों से खाली टैंकर मंगवाकर प्रभावित वार्डों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाएगी.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन