प्रखंड के पांच पंचायतों में खेल मैदान पूर्ण, तीन पर कार्य जारी

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 26 Nov 2025 6:44 PM

विज्ञापन

लंबित योजनाओं का भुगतान जांच और गुणवत्ता प्रमाणित होने के बाद ही किया जाएगा.

विज्ञापन

संग्रामपुर प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी जय प्रकाश कुमार ने सभी पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में आधार एवं जॉब कार्ड वेरीफिकेशन (केवाईसी) पूर्ण करने, प्रखंड के आठ पंचायतों में पांच खेल मैदान पूर्ण होने की जानकारी दी गई. वहीं तीन अधूरे खेल मैदान को शीघ्र पूरा करने की बात कही. कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पुराने कार्य शीघ्र पूर्ण करें और नए कार्य सक्रिय करें. अग्रिम कार्य करने से मुखियाओं को रोकते हुए उन्होंने बताया कि लंबित योजनाओं का भुगतान जांच और गुणवत्ता प्रमाणित होने के बाद ही किया जाएगा. वहीं मुखिया ने बताया कि भुगतान में देरी से पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. इस पर पीओ ने भरोसा दिलाया कि प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी योजना स्थलों का पीआरएस निरीक्षण करेंगे. मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन यादव, जेई दिनेश कुमार समेत पंचायत प्रतिनिधि, तकनीकी सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन