तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी राजद : डॉ नवाज

Updated at : 22 Feb 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी राजद : डॉ नवाज

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवाज आलम ने कहा है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगी और सरकार भी बनायेगी.

विज्ञापन

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने भरी हुंकार

तारापुर. राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवाज आलम ने कहा है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगी और सरकार भी बनायेगी. इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता क्रियाशील हो गये हैं और वोटरों से अभी से ही संपर्क साधने लगे हैं. वे शनिवार को तारापुर के उर्दू चौक पर आयोजित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का कोर वोटर पर किसी की नजर नहीं लगे, इसे लेकर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सक्रिय हो गयी है. तेजस्वी यादव की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत बनायें और सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें, ताकि चुनाव के दिन अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आना है. राजद शुरू से ही अकलियत की पसंद रही है और आगे भी बना रहेगा. इस बात पर चिंता व्यक्त की गई की मुंगेर प्रमंडल में 23 विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद किसी भी मुस्लिम को पार्टी से टिकट नहीं मिला. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ईद के बाद पार्टी का जिला सम्मेलन जिला मुख्यालय में होगा. मौके पर पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, जिलाध्यक्ष मो. रफीउज्जमा, सदरूजमा, मो. आसिफ वसीम, त्रिलोकीनाथ शर्मा, अरुण कुमार साह, मंटु यादव, आबिद, जितेंद्र कुशवाहा, नरेश सिंह यादव, पूर्व विधायक फुलेना सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन