मॉडल अस्पताल में आये दिन खराब हो रहे लिफ्ट, मरीजों की बढ़ रही मुसीबत

Published by : AMIT JHA Updated At : 22 May 2026 6:30 PM

विज्ञापन

ओपीडी की ओर वाला लिफ्ट एक दिन पहले ही खराब हो गया था.

विज्ञापन

– शुक्रवार को भी लिफ्ट खराब होने से परेशान रहे मरीज, गर्भवतियों के लिये बड़ी मुसीबत

मुंगेर

32.5 करोड़ की लगात से बने अत्याधुनिक सुविधाओं वाले मॉडल अस्पताल में आये दिन लिफ्ट खराब हो जाने से अब मरीजों के लिये मुसीबत बढ़ गयी है. जबकि लिफ्ट खराब होने से सबसे अधिक परेशानी गर्भवतियों को हो रही है. जिसे सीढ़ी से चढ़कर पहले तल पर संचालित प्रसव केंद्र जाना पड़ रहा है. शुक्रवार को भी मॉडल अस्पताल में मरीजों को अचानक दोनों लिफ्ट खराब हो जाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा.

मॉडल अस्पताल का खराब हो गया दोनों लिफ्ट

बता दें कि मॉडल अस्पताल में कुल दो लिफ्ट मरीजों के लिये लगाये गये हैं. जिसमें एक लिफ्ट इमरजेंसी वार्ड के बगल में है. जबकि दूसरा लिफ्ट ओपीडी में लगा है. शुक्रवार को अचानक दोनों लिफ्ट खराब हो गया. ओपीडी की ओर वाला लिफ्ट एक दिन पहले ही खराब हो गया था. जबकि इमरजेंसी के पास वाला लिफ्ट शुक्रवार को खराब हो गया. जिसके कारण मरीज परेशान रहे. सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हुयी. जिसे पहले तल पर संचालित प्रसव केंद्र सीढ़ी चढ़कर जाना पड़ा. कई मरीज के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में सभी वार्ड एक तो पहले और दूसरे तल पर बना दिया गया है. जबकि आये दिन लिफ्ट खराब रहता है. जिससे मरीज को लाने ले जाने में परेशानी होती है.

आये दिन खराब हो जाती है लिफ्ट

बता दें कि मॉडल अस्पताल में लगा लिफ्ट अधिकांश समय खराब ही रहता है. मई माह के 22 दिनों में ही जहां लिफ्ट अबतक दो बार खराब हो चुका हे. वही अप्रैल माह में भी लिफ्ट तीन बार खराब हो गया था. जबकि अप्रैल माह में ही लिफ्ट अचानक खराब हो जाने के कारण मरीज के परिजन उसमें फंस गये थे. जिसे निकालने के लिये सुरक्षाकर्मियों को लिफ्ट का दरवाजा तोड़ना पड़ा था.

कहते हैं अस्पताल प्रबंधक

अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन ने बताया कि लिफ्ट खराब होने की सूचना मेंटनेंस एजेंसी को दी गयी है. साथ ही लिफ्ट ठीक कराने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि लिफ्ट मुख्य रूप से मरीज और गर्भवतियों के लिये लगाया गया है, लेकिन पूरे दिन परिजन उससे आना-जाना करते हैं. जिससे लिफ्ट खराब हो जाती है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन