मुंगेर पुलिस विभाग में फेरबदल, चार पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर
Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन

टेटियाबंबर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक भोला सिंह का तबादला असरगंज थाना में किया गया है.
विज्ञापन
पुलिस केंद्र और विभिन्न थानों से अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी, तत्काल योगदान का निर्देश
मुंगेर पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने चार पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. जारी आदेश के अनुसार पुलिस केंद्र, मुंगेर में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा एवं पंकज कुमार का तबादला कर उन्हें मुंगेर साइबर थाना भेजा गया है. वहीं असरगंज थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक श्रीराम प्रसाद को भी स्थानांतरित करते हुए मुंगेर साइबर थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा टेटियाबंबर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक भोला सिंह का तबादला असरगंज थाना में किया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान कर इसकी सूचना समर्पित करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By विनोद राव
विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










