स्नातक पार्ट-1 व बैकलॉग के लिए 27 मई तक भराया जा रहा परीक्षा फॉर्म

Published by : AMIT JHA Updated At : 22 May 2026 6:14 PM

विज्ञापन

विलंब शुल्क के साथ 600 रूपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा.

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व 2 सहित बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 20 मई से भराया जा रहा है. जिसमें विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 27 मई तक का समय दिया गया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक पार्ट-1 व 2 के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 20 से 25 मई तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. जबकि 26 और 27 मई को 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. इसमें बिना विलंब शुल्क जहां विद्यार्थियों को 500 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना है. वहीं विलंब शुल्क के साथ 600 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान विद्यार्थियों को पोर्टल पर अपना फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करना है.

———————————

बाॅक्स

———————————

स्नातक सेमेस्टर-5 व 3 में भराया जा रहा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 और सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकित विद्यार्थियों का 18 मई से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. बता दें कि स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 18 से 25 मई तक का समय दिया गया है. जबकि 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 26 और 27 मई को परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वही स्नातक सेमेस्टर-3 के नियमित व सत्र 2023-27 बैकलॉग के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 16 से 22 मई तक समय दिया गया है. जबकि 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 23 से 25 मई तक का समय दिया जायेगा. परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने कॉलेज से दस्तावेज सत्यापित कराना होगा.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन