विश्व शांति के अग्रदूत व मानवता के मसीहा थे प्रजापिता ब्रह्मा बाबा : बीके स्नेहा

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 12:27 AM

विज्ञापन

विश्व शांति के अग्रदूत व मानवता के मसीहा थे प्रजापिता ब्रह्मा बाबा : बीके स्नेहा

विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की मनी 57वीं पुण्यस्मृति दिवस हवेली खड़गपुर. नगर के मारवाड़ी टोला स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, खड़गपुर शाखा में संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्म बाबा की 57वीं पुण्यस्मृति दिवस विश्व शांति दिवस सह विशेष साइलेंस डे के रूप में मनायी गयी. श्रद्धालुओं ने ब्रह्मा बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विशेष भोग लगाया व उनके आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. केंद्र संचालिका बीके स्नेहा दीदी के कुशल संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेष ध्यान, राजयोग, तपस्या एवं साधना का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि 18 जनवरी 1969 को मानवता के मसीहा व विश्व शांति दूत प्रजापिता ब्रह्मा बाबा सूक्ष्म लोक में अवस्थित हुए. उनके द्वारा दिए गए आत्म-परिवर्तन व विश्व-परिवर्तन के संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था के सभी केंद्रों पर यह दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है, जहां साइलेंस के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाता है. राकेश चंद्र सिन्हा व गोपालिनी सभा के उपाध्यक्ष अरुण केशरी ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने आंतरिक शांति के माध्यम से विश्व में शांति व सद्भाव का संदेश प्रसारित किया. उन्होंने आत्मचिंतन व सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी थी. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विश्व कल्याण, शांति और सद्भाव की कामना की. मौके पर राखी कुमारी केसरी, रंजीत, नंदनी, अदिति, सुहानी, शिवानी, मुस्कान, सिद्धि सहित प्रबुद्धजन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन