पंचायती राज विभाग के कार्यों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की होगी भागीदारी : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

कार्य में आयेगी पारदर्शिता

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायती राज विभाग के कार्यों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. इससे कार्य में पारदर्शिता आयेगी. उक्त बातें मंत्री ने भागलपुर से पटना जाने के क्रम में जमालपुर प्रखंड के हलिमपुर गांव में सरकार पटेल चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत ग्रामीणों से संवाद करते हुए कही. मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का मौका मिला है. पंचायती राज विभाग का जिम्मा हमें मिला है. विभाग में जो योजनाएं चल रही हैं, उनका क्रियान्वयन सही तरीके से हो, आगे नयी योजनाएं आएं, इसके लिए उनका प्रयास जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जो भी काम हो रहे है, उनकी सही मॉनिटरिंग हो सके, इसके लिए पंचायत स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक समिति बनायी जायेगी. इस समिति का काम पंचायत स्तर पर किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करना होगा. इससे जवाबदेही भी तय होगी और प्रतिनिधियों को लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी भी मिलेगी. इससे पहले जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल मंडल की अगुवाई में रेणू चेतना मंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया. मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता विमलेंदु राय, विपिन कुमार सिंह, हम पार्टी के नीलेश सिंह, रवि रंजन उर्फ़ बब्बू, रामजीवन मंडल, गोपाल मंडल सहित एनडीए के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन