विकसित युवा भारत संसद 2025 को लेकर बनायी आयोजन समिति

Updated at : 05 Mar 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
विकसित युवा भारत संसद 2025 को लेकर बनायी आयोजन समिति

जेआरएस कॉलेज जमालपुर में 24 और 25 मार्च तक विकसित युवा भारत संसद 2025 का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेहरू युवा केंद्र मुंगेर द्वारा जेआरएस कॉलेज जमालपुर में 24 और 25 मार्च तक विकसित युवा भारत संसद 2025 का आयोजन किया जायेगा. जिसके लिए बुधवार को आयोजन समिति का गठन किया गया. जिसमें कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवराज सुमन, चितरंजन मंडल, डॉ राजेश कुमार सिंह, डा. मुनीन्द्र कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया. प्राचार्य ने बताया कि नोडल जिला मुंगेर के अंतर्गत जमुई, मुंगेर तथा खगड़िया जिले के 18 वर्ष से 25 वर्ष के सभी युवा भाग ले सकते हैं. इस कार्यकम में ऑनलाइन माई भारत पोर्टल पर जाकर वन नेशन वन इलेक्शन थीम पर अपना एक मिनट का वीडियो अपलोड करना है. जिसके लिए पंजीकरण 9 मार्च तक करवा सकते हैं. उसके बाद 24 और 25 मार्च को जेआरएस महाविद्यालय जमालपुर में आयोजित कार्यक्रम में तीनों जिले के चुने हुए प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर पटना भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन