विशेष कार्यक्रम के साथ नये सत्र का आगाज, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 12 Apr 2026 8:14 PM

विज्ञापन

जमालपुर के दौतलपुर स्थित न्यू सेंट जेवियर्स स्कूल का नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम के साथ भव्य आगाज हुआ.

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर के दौतलपुर स्थित न्यू सेंट जेवियर्स स्कूल का नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम के साथ भव्य आगाज हुआ. विद्यालय परिवार ने न केवल नए सत्र का स्वागत किया, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच भी प्रदान किया. विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षक विकाश कुमार, विजय कुमार, शिक्षिका मुन्नी, मीनाक्षी, मंदिरा, श्रुति, सिमरण और प्रीति के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया. बच्चों की प्रतिभा देख दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावक, बुद्धिजीवी, शिक्षक-शिक्षिका मंत्रमुग्ध हो गयी. प्रधानाचार्य डॉ. बिपिन सिंह एवं स्कूल प्रबंधन की सदस्य नीतू गौतम ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में सक्रिय रहना बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है. उन्होंने जोर दिया कि आज के समय में कला और खेल के क्षेत्र में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं.

ड्राइंग प्रतियोगिता

स्थान नाम कक्षा

प्रथम तनुजा कक्षा-6

द्वितीय संध्या कक्षा-6

तृतीय आदर्श व सोनाक्षी कक्षा-6

हिंदी निबंध प्रतियोगिता

स्थान नाम कक्षा

प्रथम मानवी कक्षा-9

द्वितीय आराध्या व नैंसी राज कक्षा-6

तृतीय श्रुति कक्षा-6

अंग्रेजी निबंधन प्रतियोगिता

स्थान नाम कक्षा

प्रथम मानवी कक्षा-6

द्वितीय आराध्या कक्षा-6

तृतीय श्रुति कक्षा- 6

रंगोली प्रतियोगिता

स्थान नाम कक्षा

प्रथम प्रतिभा कक्षा-9

द्वितीय मानवी कक्षा-9,

तृतीय दीपिका कक्षा- 8

भाषण प्रतियोगिता

स्थान नाम कक्षा

प्रथम मानवी कक्षा- 9

द्वितीय प्रतिभा कक्षा-9

तृतीय शिवम कक्षा-8

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन