गायत्री शक्तिपीठ की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, पांच जून को होगा दीप यज्ञ व सत्संग

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 31 May 2026 5:31 PM

विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ पुरबसराय में रविवार को आयोजित बैठक में समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

विज्ञापन

जनकल्याण और आर्थिक संकट निवारण के लिए 24 लाख गायत्री मंत्र जप का आह्वान

मुंगेर. गायत्री शक्तिपीठ पुरबसराय में रविवार को आयोजित बैठक में समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इस बैठक में गायत्री परिवार के पदाधिकारियों एवं परिजनों ने भाग लिया तथा आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की. निर्णय लिया गया कि 5 जून 2026 को हरिद्वार से आए ज्योति कलश के स्वागत में गायत्री शक्तिपीठ परिसर में विशेष सत्संग एवं दीप यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया.

बैठक में देश में व्याप्त आर्थिक चुनौतियों एवं जनकल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए एक विशेष संकल्प भी लिया गया. इसके तहत गंगा दशहरा तक 24 लाख गायत्री मंत्र जप करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक साधना और प्रार्थना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को विशेष उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर योग, स्वास्थ्य और जीवन प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें. गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं से प्रत्येक शनिवार संध्या 5:30 बजे नियमित रूप से युगसाहित्य का पाठ एवं स्वाध्याय करने का आग्रह किया गया. वक्ताओं ने कहा कि युगसाहित्य के अध्ययन से व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाज में नैतिक मूल्यों का प्रसार होता है. बैठक में शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, उप ट्रस्टी आनंद कुमार, अरविंद कुमार, सुनीता गुप्ता, आरती कुमारी, अंकित प्रताप, कंचन कुमारी, रेणु गुप्ता, कृष्ण कुमार सहित कई गायत्री परिजन उपस्थित रहे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन