बरियारपुर PHC में लगा NALSA जागरूकता शिविर, सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 17 May 2026 1:06 PM
Munger News: मुंगेर के बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को लोगों को सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांग व्यक्तियों से जुड़ी योजनाओं समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी सेवाओं की जानकारी दी गयी.
मुंगेर बरियारपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट :
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के आदेशानुसार बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नालसा की विभिन्न योजनाओं और कानूनी सहायता कार्यक्रमों के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गयी.मानसिक रूप से बीमार व दिव्यांग लोगों के अधिकारों पर चर्चा
कार्यक्रम में “मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2024” पर विशेष चर्चा की गई. इसके अलावा जागृति योजना, आदिवासियों से संबंधित संवाद योजना, स्थायी लोक अदालत और 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली एनआई एक्ट विशेष लोक अदालत के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया. शिविर का संचालन पीएलवी श्याम नंदन शर्मा ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.
पैनल अधिवक्ता ने दी योजनाओं की जानकारी
शिविर में पैनल अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिन्हा ने नालसा की विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता और सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है.उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी कानूनी समस्या या अधिकार से जुड़ी जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करें, ताकि उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता मिल सके.स्वास्थ्य अधिकारियों ने की सराहना
कार्यक्रम में अनिल कुमार सिन्हा और विश्व रंजन सिंह ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने नालसा द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए बेहद जरूरी हैं. इससे लोगों को अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










