जानवर बचाने के दौरान अनियंत्रित हुई बाइक, युवक घायल

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 17 May 2026 1:13 PM

विज्ञापन

man riding a motorcycle clipart

Munger Road Accident : मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सड़क पर अचानक आए जानवर को बचाने के दौरान बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट:

हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के खड़गपुर-वनवर्षा मुख्य मार्ग पर बंगाली टोला के समीप यह दुर्घटना हुई. घायल युवक की पहचान वनवर्षा गांव निवासी कपिल कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उसे हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया.

ड्यूटी खत्म कर लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, कपिल कुमार तारापुर थाना के डायल 112 नंबर पर ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर वनवर्षा लौट रहा था. इसी दौरान बंगाली टोला के पास अचानक एक बकरी सड़क पर दौड़ते हुए आ गई.जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में हुआ इलाज

हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों के अनुसार युवक को हल्की चोटें आई थीं और इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

सड़क पर अचानक जानवर आने से बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर अक्सर आवारा जानवर अचानक आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन