सिंघिया चौक पर कंटेनर व ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, NH-80 पर लगा लंबा जाम
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Munger Accident: मुंगेर के सिंघिया चौक पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कंटेनर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर लंबा जाम लग गया और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.
विज्ञापन
मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:
सिंघिया चौक के पास हुए इस सड़क हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर लखीसराय की ओर से मुंगेर जा रहा था, जबकि ट्रक मुंगेर से लखीसराय की ओर आ रहा था. इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी.हादसे के बाद NH-80 पर थम गयी रफ्तार
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही फंस गए. इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर जाम की स्थिति बन गई. देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर काफी आवाजाही थी. अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही सफियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के बीच से हटवाया और सड़क किनारे कराया.इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका. जाम हटने के बाद फंसे हुए वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हुई.जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन टक्कर काफी जोरदार थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










