संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक-कर्मियों का प्रदर्शन, लंबित अनुदान समेत कई मांगों पर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
6. संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने विश्वविद्यालय के समक्ष किया धरना- प्रदर्शन

प्रदर्शन करते संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक एवं कर्मी

मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों के शिक्षक और कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़क पर उतरे. उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर कुलपति को ज्ञापन सौंपा. राज्य और विश्वविद्यालय स्तर की कई प्रमुख मांगों को उठाया गया है.

विज्ञापन

Munger University Protest: बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ (फेक्टनैब) के बैनर तले मंगलवार को मुंगेर विश्वविद्यालय संबद्ध कॉलेज इकाई के शिक्षक एवं कर्मियों ने विश्वविद्यालय परिसर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व महासंघ के मुंगेर अध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह ने किया.

डीजे कॉलेज से विश्वविद्यालय तक निकाला मार्च

महासंघ के नेतृत्व में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने पहले डीजे कॉलेज के गेट से मुंगेर विश्वविद्यालय तक मार्च निकाला. इसके बाद विश्वविद्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

राज्य स्तर की प्रमुख मांगें

Munger University Protest: महासंघ ने संबद्ध डिग्री कॉलेजों के अधिग्रहण अथवा घाटा अनुदान की व्यवस्था करने, शैक्षणिक सत्र 2015-18 से लंबित आठ वर्षों के अनुदान का एकमुश्त भुगतान करने तथा बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसाओं को लागू करने की मांग उठाई. इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्गों की छात्राओं की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजने की व्यवस्था करने की भी मांग की गई.

विश्वविद्यालय स्तर की भी उठीं कई मांगें

ज्ञापन में वर्ष 2018 से लंबित प्रायोगिक परीक्षा, मूल्यांकन और टैबुलेशन कार्य का भुगतान, विभिन्न समितियों में निर्वाचित सीनेट सदस्यों का मनोनयन, सिंडिकेट चुनाव, सीनेट एवं सिंडिकेट के निर्णयों का अनुपालन, बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) उपलब्ध कराने तथा योग्य शिक्षकों को शोध कार्य की अनुमति देने जैसी मांगें भी शामिल रहीं.

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और इसे और व्यापक बनाया जाएगा.

ALSO READ: बस स्टैंड पर शातिर पॉकेटमार रंगे हाथ गिरफ्तार, सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 5 हजार रुपये और रेलवे पास उड़ाया


विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन