एसएच-22 पर नाले का गंदा पानी और कचरे का अंबार, लोगों ने जताई महामारी और हादसों की आशंका

Updated:
विज्ञापन

फोटो- एस एच 22 पर बिखरा नगर पंचायत का कचरा

तारापुर में स्टेट हाईवे-22 की बदहाल स्थिति नगर प्रशासन के दावों की पोल खोल रही है. सड़क पर बह रहा गंदे नाले का पानी और लगे कचरे के ढेर से स्थानीय लोग परेशान हैं. इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि हादसों और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

विज्ञापन

Tarapur Civic Issue: तारापुर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा साफ-सफाई और विकास के दावों के बीच स्टेट हाईवे-22 की बदहाल स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है. मुख्य सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है, जबकि जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं. इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है और लोगों को आवागमन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क पर फैला कचरा बना हादसों की वजह

Tarapur Civic Issue: स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे ही नहीं, बल्कि बीच सड़क पर भी कचरा फेंका जा रहा है. व्यस्त स्टेट हाईवे होने के कारण यहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है. ऐसे में सड़क पर फैला कचरा और जलजमाव दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकता है.

आवारा पशु खा रहे दूषित कचरा

सड़क पर पड़े सड़े-गले खाद्य पदार्थ, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को आवारा पशु खा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पशुओं के बीमार होने और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है. उनका मानना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी, तो इसका असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है.

स्थानीय लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय निवासी अजय चौधरी और टुनटुन शर्मा ने आरोप लगाया कि कागजों पर नियमित सफाई और कचरा उठाव के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने कहा कि यदि नाले की मरम्मत और नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की गई, तो स्थानीय लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

सिटी मैनेजर ने क्या कहा

तारापुर नगर पंचायत के सिटी मैनेजर रोहित कुमार ने बताया कि कचरा उठाव की नियमित व्यवस्था की गई है. सफाईकर्मी प्रतिदिन विभिन्न वार्डों से कचरा एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाते हैं, जहां से ट्रैक्टर के माध्यम से उसका उठाव किया जाता है. उन्होंने कहा कि एसएच-22 पर नाले का गंदा पानी बहने और जलजमाव को लेकर अब तक नगर पंचायत कार्यालय को किसी स्थानीय नागरिक की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

ALSO READ: बस स्टैंड पर शातिर पॉकेटमार रंगे हाथ गिरफ्तार, सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 5 हजार रुपये और रेलवे पास उड़ाया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन