पीजी के 900 विद्यार्थियों का पैसा लौटाने में केवल एमयू के पेमेंट गेटवे को होगा फायदा

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 29 Mar 2026 6:42 PM

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय ने भले ही दिसंबर 2025 में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए ऑन द स्पॉट एडमिशन के तहत लिए गये शुल्क को लौटने के लिए आवेदन ले लिया हो...

विज्ञापन

ऑन द स्पॉट एडमिशन में फीस 700, गेटवे चार्ज 35 रुपये

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने भले ही दिसंबर 2025 में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए ऑन द स्पॉट एडमिशन के तहत लिए गये शुल्क को लौटने के लिए आवेदन ले लिया हो, लेकिन आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को लगे गेटवे चार्ज के 35 रुपये लौटने पर विश्वविद्यालय द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है, ऐसे में भले ही विद्यार्थियों को अपना आवेदन शुल्क मिल जाये, लेकिन इसमें फायदा केवल एमयू के पेमेंट गेटवे को ही होगा, क्योंकि विश्वविद्यालय द्वारा इसे लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और न ही विश्वविद्यालय के सूचना में इस राशि की कोई चर्चा की गयी है.

बता दें कि एमयू द्वारा 15 और 16 दिसंबर 2025 को पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के दौरान ऑन द स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन लिया गया. हालांकि एक दिन बाद 18 दिसंबर को ही सभी आवेदनों को रद्द करते हुए ऑन द स्पॉट नामांकन प्रक्रिया को भी रद्द कर दी गयी, जबकि उक्त सत्र में नामांकन के लिए चौथी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी. वहीं अब विश्वविद्यालय द्वारा ऑन द स्पॉट नामांकन के दौरान आवेदन करने वाले विद्यार्थियों से राशि वापस करने के लिए 20 से 26 मार्च के बीच आवेदन लिया गया है.

फायदे में रहेगा एमयू का पेमेंट गेटवे

ऑन द स्पॉट प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले कुल 900 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन शुल्क के रूप में लिए गये 700 रुपये वापस करने के लिए आवेदन किया गया है. ऐसे में अब विश्वविद्यालय को इन 900 विद्यार्थियों को छह लाख 30 हजार रुपये वापस करना है, लेकिन इसमें विश्वविद्यालय भले ही न लाभ और न घाटे में रहे, लेकिन आवेदन शुल्क की राशि मिलने के बाद भी घाटा केवल विद्यार्थियों को ही होगा, जबकि इस पूरी प्रक्रिया में फायदा केवल एमयू के पेमेंट गेटवे को होगा, क्योंकि आवेदन के दौरान विद्यार्थियों से पेमेंट गेटवे चार्ज के रूप में 35 रुपये लिया गया है. जिसे वापस करने की कोई चर्चा विश्वविद्यालय के सूचना में नही है. ऐसे में एमयू के पेमेंट गेटवे को इस पूरी प्रक्रिया में 31 हजार 500 रुपये का फायदा ही होगा.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन