आज मुंगेर के कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चलेगा मेंटेनेंस व पोल शिफ्टिंग का काम
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 30 May 2026 9:48 AM
सांकेतिक तस्वीर
Munger Power Cut Alert: मुंगेर शहर के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. मेंटेनेंस और पोल शिफ्टिंग कार्य के कारण शनिवार को कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है.
Munger Power Cut Alert: मुंगेर. शहर के लालदरवाजा और बिंदवारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को शनिवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस और तकनीकी कार्य के लिए निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है.
सुबह 8 बजे से बिंदवारा फीडर की बिजली रहेगी बंद
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मुंगेर के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक 33 केवी बिंदवारा फीडर में मीटरिंग यूनिट बदलने का कार्य किया जाएगा. इस दौरान बिंदवारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.
इसका असर पुरानीगंज फीडर, पुलिस लाइन फीडर, खोजाबाजार फीडर और मोकबीरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों पर पड़ेगा. बिजली कटौती से पुरानीगंज, खोजा बाजार, नवटोलिया, पुलिस लाइन, संदलपुर, शाह जुबैर रोड, मोकबीरा, शास्त्रीनगर और आसपास के इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे.
दोपहर में लालदरवाजा और चंडीस्थान फीडर पर होगा काम
बिजली विभाग ने बताया कि शनिवार को ही सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक 11 केवी चंडीस्थान फीडर और 11 केवी लालदरवाजा फीडर में पोल शिफ्टिंग और मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा. इस दौरान संबंधित फीडरों से जुड़े सभी इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
इस बिजली कटौती का असर श्यामपुर, चंडीस्थान, चौखंडी, टीकारामपुर, लालदरवाजा, वसंत विहार कॉलोनी, शेरपुर, दलहट्टा, गंगानगर और वीर कुंवर सिंह कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में देखने को मिलेगा.
विभाग ने की सहयोग की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान जरूरी कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें. विभाग का कहना है कि यह कार्य बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर एवं सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










