मुंगेर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 44 मामले में की गई कुर्की
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 11:39 PM
न्यायालय से निर्गत कुर्की के निष्पादन को लेकर शुक्रवार को मुंगेर पुलिस द्वारा विशेष समकालिन अभियान चलाया गया.
मुंगेर. न्यायालय से निर्गत कुर्की के निष्पादन को लेकर शुक्रवार को मुंगेर पुलिस द्वारा विशेष समकालिन अभियान चलाया गया. इस दौरान तीनों अनुमंडल के एसडीपीओ, सभी अचंल पुलिस निरीक्षण व थानाध्यक्ष ने कुल 44 कुर्की का निष्पादन किया. बड़ी संख्या में घरों के सामानों को जब्त कर पुलिस थाना लायी. जबकि परिजनों को हिदायत दी गई कि वे तत्काल अपने फरारी रिश्तेदारी को न्यायालय में आत्मसमर्पण करायें. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कांडों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. जबकि न्यायालय ऐसे फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की निर्गत किया गया है. जिसे लेकर शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान कोतवाली थाना ने 2, वासुदेवपुर ने 3, कासिम बाजार ने 1, मुफस्सिल थाना ने 3, नयारारामनगर थाना ने 2, सफियासराय थाना ने 3, बरियारपुर थाना ने 2, जमालपुर थाना ने 2, धरहरा थाना ने 2, लड़ैयाटांड थाना ने 2 कुर्की का निष्पादन किया. जबकि खड़गपुर थाना ने 12 कुर्की का अकेले निष्पादन किया. एसपी ने बताया कि शामपुर थाना ने 2, गंगटा थाना ने 4 कुर्की का निष्पादन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. जबकि तारापुर, असरगंज ने 1-1 एवं संग्रामपुर थाना ने 2 कुर्की का निष्पादन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










