भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

Updated at : 06 Apr 2026 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

नगर के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस नगर भाजपा अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी की अध्यक्षता में मनाया गया

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर.

नगर के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस नगर भाजपा अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी की अध्यक्षता में मनाया गया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस को गौरवपूर्ण ढंग से मनाया. वहीं नगर अध्यक्ष ने कहा कि यह दिन संगठन की विचारधारा को आत्मसात करने और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि पार्टी के मूल सिद्धांतों और आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है. वहीं कार्यकर्ताओं ने अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाते हुए सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव आगे बढ़ने का संकल्प लिया. मौके पर जिला महामंत्री रजनीश झा, शंभू केशरी, महामंत्री माधव ठाकुर, पूर्णानंद केशरी, संजय सुमन, हेमंत, राजीव कुमार, ध्रुव कुमार, प्रदीप, राजेश, गौतम, सूरज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन