फंदे पर लटकने से गंभीर हुए अधेड़ की इलाज के क्रम में मौत
Author Nishi ranjan thakur
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर जिले के तारापुर में फांसी के फंदे से लटकने से गंभीर हुए सोनू प्रसाद की इलाज के क्रम में सोमवार को मृत्यु हो गयी है
विज्ञापन
मुंगेर/भागलपुर.
मुंगेर जिले के तारापुर में फांसी के फंदे से लटकने से गंभीर हुए सोनू प्रसाद की इलाज के क्रम में सोमवार को मृत्यु हो गयी है. सोनू प्रसाद को चार अप्रैल को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज के आइसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था. सोमवार को दोपहर एक बजे सोनू प्रसाद ने अंतिम सांस ली. घटना के बाद बरारी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. घटना को लेकर सोनू प्रसाद के पुत्र आशीष कुमार ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है. सोनू प्रसाद चाउमिन चाट की दुकान चलाता था. परिजनों ने कहा कि अक्सर पत्नी के साथ उनका बात बात पर झगड़ा हो जाता था, गुस्से में आ कर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया था. सोनू प्रसाद की मृत्यु के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By निशिरंजन ठाकुर
निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










