मुंगेर जूनियर कबड्डी टीम का चयन, 32 खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद 12 को मिली जगह

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर जिला जूनियर बालक कबड्डी टीम के चयनित खिलाड़ी

मुंगेर जिला कबड्डी संघ ने जूनियर बालक कबड्डी टीम के चयन ट्रायल का आयोजन किया. 32 खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 12 खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य प्रतियोगिता के लिए किया गया है. चयनित खिलाड़ियों से राज्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

विज्ञापन

Munger Kabaddi Team: जमालपुर की रेल नगरी स्थित रामपुर बस्ती प्लस टू इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को मुंगेर जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में जूनियर बालक कबड्डी टीम के चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. ट्रायल में मुंगेर जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया. चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद आगामी बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

32 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 12 को मिली टीम में जगह

चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने फिटनेस, रेडिंग, डिफेंस और टीम समन्वय का प्रदर्शन किया. चयन समिति ने सभी खिलाड़ियों का बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद 12 सदस्यीय टीम घोषित की.

ये खिलाड़ी करेंगे मुंगेर का प्रतिनिधित्व

Munger Kabaddi Team: चयनित खिलाड़ियों में बहादुर नगर के साहिल कुमार, कुतलूपुर के सत्यम कुमार, लौना के अजीत कुमार, हवेली खड़गपुर के रोशन कुमार, कुतलूपुर के अंकेश कुमार, कुतलूपुर के अनंत कुमार, जमालपुर के प्रिय रंजन कुमार, मुंगेर के सुधांशु कुमार, जाफर नगर के पीयूष कुमार, हेरू दियारा के भानु कुमार तथा धरहरा के ऋतिक कुमार और आर्यन कुमार शामिल हैं.

राज्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की दी शुभकामनाएं

इस मौके पर मुंगेर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक एवं कोच आनंद कुमार तथा राज्य स्तरीय कबड्डी निर्णायक एवं कोच कुणाल कुमार मौजूद रहे. सभी पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन