मुंगेर में बेटी के अपहरण केस के बाद मिल रही थी धमकी, अब नाइट गार्ड सुबोध यादव की गोली मारकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
पुत्री के अपहरण मामले को लेकर मृतक सुबोध ने सफियाबाद थाना में दर्ज कराया था प्राथमिक

मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

Munger Murder News: सफियाबाद के ईंट भट्ठा में नाइट गार्ड सुबोध यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों का मानना है कि बेटी के अपहरण मामले में केस दर्ज कराने के कारण उनकी जान गई. पुलिस भी अपहरणकर्ताओं पर दबाव बना रही थी.

विज्ञापन

Munger Murder News: मुंगेर में सफियाबाद थाना क्षेत्र के डकरा सतखजुरिया स्थित आरपीएस ईंट भट्ठा परिसर में नाइट गार्ड सुबोध यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में नए तथ्य सामने आए हैं. पुलिस के अनुसार मृतक ने मई 2026 में अपनी पुत्री के अपहरण का मामला सफियाबाद थाना में दर्ज कराया था. इसके बाद से उन्हें लगातार केस वापस लेने और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

मई में दर्ज कराया था बेटी के अपहरण का मामला

सफियाबाद थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सुबोध यादव ने अपनी पुत्री के अपहरण को लेकर मई 2026 में कांड संख्या 77/26 दर्ज कराया था.

इस मामले में पुलिस लगातार आरोपितों पर दबाव बना रही थी. जांच के दौरान एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था. पुलिस का कहना है कि इसी मामले को लेकर मृतक को लगातार केस वापस लेने की धमकियां मिल रही थीं.

दो दिन पहले भी मिली थी जान से मारने की धमकी

पुलिस के अनुसार हत्या से दो दिन पहले भी सुबोध यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी. स्थानीय लोगों के बीच भी यही चर्चा है कि यदि उन्होंने अपहरण का मामला दर्ज नहीं कराया होता तो शायद उनकी जान नहीं जाती.

हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है.

Munger Murder News: ईंट भट्ठे पर ड्यूटी के दौरान मारी गई गोली

सुबोध यादव डकरा सतखजुरिया निवासी बृजनंदन यादव के पुत्र थे और पिछले करीब दो वर्षों से आरपीएस ईंट भट्ठा में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत थे.

बुधवार देर रात ड्यूटी के दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी. गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

गुरुवार को मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर गए हुए थे. गांव में मातम पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, अपहरण केस और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध

ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती



विज्ञापन
विजय कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन