धरहरा में श्री शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 19 अप्रैल से आगाज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
धरहरा में श्री शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 19 अप्रैल से आगाज

गांधी फुटबॉल स्टेडियम धरहरा में श्री शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज 19 अप्रैल से होगा

विज्ञापन

मुंगेर. गांधी फुटबॉल स्टेडियम धरहरा में श्री शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज 19 अप्रैल से होगा. जिसका फाइनल मैच 26 अप्रैल को खेला जाएगा. खेल प्रवक्ता महमूद आलम ने बताया कि इस टूर्नामेंट को लेकर कमिटी अध्यक्ष विद्यानंद सिंह के नेतृत्व में बैठक की गयी. जिसमें यह निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट में मुंगेर व दूसरे जिले की आठ टीमें भाग लेंगी. साथ ही बैठक में प्रखंड के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने पर बल दिया गया. जिससे युवाओं में फुटबॉल खेल के प्रति रुचि पैदा हो. उन्होंने बताया कि इस वर्ष मुंगेर जिला फुटबॉल लीग में श्री शंकर स्पोटिंग क्लब धरहरा की तीन टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. साथ ही क्लब के दो खिलाड़ी का चयन एकलव्य आवासीय फुटबॉल एकेडमी शीतलपुर में किया गया है. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में एसएससी शीतलपुर, इलेवन स्टार मुबारकचक, यूनाइटेड क्लब रामपुर, इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर, स्पोटिंग क्लब फुलका, शंकर स्पोटिंग क्लब धरहरा, आजाद स्पोटिंग क्लब खरहट बेगूसराय और भागलपुर शामिल हैं. मौके पर जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष पूणेंदु नारायण सिंह, शंकर स्पोटिंग क्लब धरहरा के सचिव अनिल कुमार सिंह, सच्चिदानंद पांडे, अशोक सिंह चौहान, प्रभाकर सिंह, बंकिम सिंह, विवेकानंद सिंह, राधे श्याम सिंह, संजय सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन