ePaper

भूकंप प्रतिरोधी मकान की तकनीकी ज्ञान से अवगत होंगे राजमिस्त्री

Updated at : 19 Jan 2026 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
भूकंप प्रतिरोधी मकान की तकनीकी ज्ञान से अवगत होंगे राजमिस्त्री

भूकंप प्रतिरोधी मकान की तकनीकी ज्ञान से अवगत होंगे राजमिस्त्री

विज्ञापन

राजमिस्त्रियों का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

तारापुर/ संग्रामपुर. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में सोमवार को तारापुर एवं संग्रामपुर में राजमिस्त्रियों के कौशल को विकसित करने के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में राजमिस्त्रियों को भूकंप प्रतिरोधी मकान बनाने की तकनीकी व्यावहारिक जानकारी दिया जायेगा. इसके उपरांत सबों को प्रमाण पत्र एवं टूल किट दिया जायेगा.

तारापुर :

प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंडस्तरीय भूकंप प्रतिरोधी भवन निर्माण को लेकर राजमिस्त्री को दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राजमिस्त्रियों को इंडियनइर्स के समन्यवयक श्रीधर बड़कुल एवं प्रशिक्षक विकास कुमार द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में प्रखंड के चयनित 30 राजमिस्त्री शामिल हो रहे हैं. प्रशिक्षण में भवन निर्माण की नवीन तकनीकों जैसे बेस आइसोलेशन रेट्रोफिटिंग, जैकेटिंग एवं विभिन्न प्रकार की नींव का निर्माण तथा भूकंप जोन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण के उपरांत सभी राजमिस्त्री को टूल किट वितरण किया जाएगा.

संग्रामपुर :

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में भूकंप प्रतिरोधी भवन निर्माण को लेकर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्रशिक्षण का उद्देश्य भवन निर्माण से जुड़े राजमिस्त्रियों एवं कारीगरों को आधुनिक भूकंप प्रतिरोधी तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी देना है. ताकि भविष्य में सुरक्षित, मजबूत एवं टिकाऊ भवनों का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके. प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीधर बड़कुल एवं प्रशिक्षक रमेश साकेत द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को भवन की मजबूत नींव, सही निर्माण सामग्री का चयन, स्ट्रक्चरल सेफ्टी, सुरक्षा मानक तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी जायेगी. साथ ही सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अभ्यास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. सभी प्रतिभागियों को इंडक्शन किट के रूप में पुस्तक, डायरी, पेन, आईडी कार्ड, कैप, जैकेट एवं झोला प्रदान किया गया. जबकि परीक्षा के दिन टूल किट भी दिया जायेगा और प्रशिक्षुओं को उनके काैशल का प्रमाण पत्र दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन