सिर्फ एक माह नहीं बल्कि पूरे वर्ष सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करें सुनिश्चित

Updated at : 17 Feb 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
सिर्फ एक माह नहीं बल्कि पूरे वर्ष सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करें सुनिश्चित

परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन कर्मी सिर्फ एक माह तक नहीं बल्कि पूरे साल सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं.

विज्ञापन

– वीडियो कांफ्रेंसिंग में पंचायत प्रतिनिधियों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने सुना परिवहन मंत्री का उद्बोधन मुंगेर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के समापन पर सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय में जिले के पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं व परिवहन कर्मियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल का उद्बोधन सुना. इस मौके पर परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, परिवहन आयुक्त नवीन कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात ने भी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अपने विचार रखे. परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन कर्मी सिर्फ एक माह तक नहीं बल्कि पूरे साल सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं. ताकि बढ़ती सड़क दुर्घटना को कम किया जा सके. परिवहन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ट्रैफिक थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार, एमवीआई मो.जमीर, ईएसआई नवीन कुमार के अलावा कई पंचायत के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन