बंगाल में ‘महाजंगलराज’, 2026 में बनायें डबल इंजन की सरकार, नदिया की जनता से पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
PM Modi News: पीएम मोदी ने परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा- टीएमसी चाहे जितना विरोध करे, वह लोगों को बंधक नहीं बना सकती. उन्हें कष्ट नहीं दे सकती. वह बंगाल के विकास को नहीं रोक सकती. परिवर्तन संकल्प सभा इस वर्ष पश्चिम बंगाल में ऐसी चौथी सभा है.
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से नदिया जिले में आयोजित एक रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘महाजंगलराज’ चल रहा है. इसे खत्म किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बंगाल में इस बार डबल इंजन की सरकार बनाइए, ‘महाजंगलराज’ खत्म होगा. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विरोध करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राज्य की जनता को कष्ट दे रही है.
जनसभा को संबोधित करने नदिया नहीं जा पाये प्रधानमंत्री
पीएम मोदी शनिवार को नदिया जिले के ताहिरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए बंगाल पहुंचे थे. हालांकि, कोहरे की वजह से उनका हेलीकॉप्टर कोलकाता से ताहिरपुर के लिए उड़ान नहीं भर सका. पीएम ने कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट के लाउंज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ताहिरपुर की जनसभा को संबोधित किया. इस अवसर पर पीएम मोदी तृणमूल कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण राज्य के विकास में बाधा बन चुके हैं.
लोगों को बंधक नहीं बना सकती टीएमसी – पीएम मोदी
रैली स्थल पर घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर वहां बने अस्थायी हेलीपैड पर नहीं उतर सका, जिसके बाद उन्हें वापस कोलकाता एयरपोर्ट लौटना पड़ा. पीएम मोदी ने परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा- टीएमसी चाहे जितना विरोध करे, वह लोगों को बंधक नहीं बना सकती. उन्हें कष्ट नहीं दे सकती. वह बंगाल के विकास को नहीं रोक सकती. परिवर्तन संकल्प सभा इस वर्ष पश्चिम बंगाल में ऐसी चौथी सभा है.
पीएम का दावा – बंगाल से खत्म कर देंगे ‘महाजंगलराज’
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि वह बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का ‘महाजंगलराज’ खत्म कर देंगे. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि बंगाल में ‘कट मनी और कमीशन’ की प्रथा का बोलबाला है. इसकी वजह से बंगाल में विकास थम गया है. पीएम ने कहा कि क्षेत्र के लिए ‘अच्छी नीयत, योजनाओं और धन’ की कोई कमी नहीं है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
PM Modi News: प्रधानमंत्री ने किया चुनाव प्रचार का शंखनाद
बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा- मैं बंगाल के विकास के लिए अपनी पूरी ताकत लगाना चाहता हूं. भाजपा को एक मौका देकर डबल इंजन सरकार बनाएं.
बंगाल में बिहार चुनाव परिणाम का जिक्र
पीएम मोदी ने हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत का जिक्र भी किया. कहा कि बिहार के चुनाव परिणाम पड़ोसी बंगाल में पार्टी के भाग्य पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव परिणामों ने बंगाल में भाजपा की जीत के दरवाजे खोल दिये हैं, क्योंकि सभी जानते हैं कि गंगा बिहार से बंगाल की ओर बहती है.
तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं बंगाल के लोग
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल की जमीनी हकीकत यह है कि लोग तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की गली-गली में ‘बांचते चाई, बीजेपी ताई’ (जीने के लिए भाजपा चाहिए) का नारा गूंज रहा है. पीएम ने नदिया जिले के राणाघाट क्षेत्र में रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ताहिरपुर की जनसभा को संबोधित कर रहे थे. नदिया जिले में मतुआ समुदाय का प्रभाव है.
कौन हैं मतुआ समुदाय के लोग?
मतुआ समुदाय के लोग बांग्लादेश से आये नामशूद्र हिंदू प्रवासी हैं. हाल ही में एसआईआर मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद समुदाय के मताधिकार से वंचित होने का खतरा बढ़ गया है. रैली स्थल मतुआ समुदाय के गढ़ कहे जाने वाले बनगांव से ज्यादा दूर नहीं है. पीएम ने अपने डिजिटल संबोधन में मतुआ संप्रदाय के धार्मिक नेता और संस्थापक हरिचंद ठाकुर और गुरुचंद ठाकुर का जिक्र करते हुए उनके योगदान की सराहना की.
पीएम ने बंगाली संत और चैतन्य महाप्रभु को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री ने रैली में इस क्षेत्र के 15वीं सदी के बंगाली संत को श्रद्धांजलि देते हुए ‘जॉय नीती’ का नारा लगाया. एक अन्य संत चैतन्य महाप्रभु के योगदान को भी पीएम मोदी ने याद किया. मतुआ समुदाय के लोग दोनों की आराधना करते हैं.
तृणमूल पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप
तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठियों को बंगाल में समर्थन और संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी एसआईआर प्रक्रिया का विरोध कर रही है, ताकि घुसपैठियों को बचाया जा सके. यही पार्टी का असली रूप है.
पीएम मोदी ने बंकिम चंद्र चटर्जी को दी श्रद्धांजलि
वंदे मातरम के रचनाकार ‘बंकिम दा’ पर संसद में हुए विवाद के बाद मोदी ने उन्हें ‘ऋषि बंकिम बाबू’ कहकर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों को याद दिलाया कि राष्ट्रीय गीत के 150 साल पूरे होने के मौके पर कितने समारोह आयोजित किये गये.
वामपंथियों के दोष टीएमसी ने अपने अंदर समाहित कर लिया – मोदी
उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया कि ‘वामपंथी पार्टियों को सत्ता से बाहर कर उनके दोषों को अपने अंदर समाहित कर लिया.’ प्रधानमंत्री ने भाजपा की सरकार बनने के बाद त्रिपुरा में हुए ‘तेज विकास’ और तृणमूल सरकार के दौरान बंगाल की ‘विकास दर में तेज गिरावट’ की तुलना की.
इसे भी पढ़ें
PM Modi in Bengal : ताहिरपुर में प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका
PM Modi Rally: बंगाल से असम तक पीएम मोदी का दौरा, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




