ePaper

Aaj Ka Love Horoscope 21 December 2025: आज 21 दिसंबर का दिन प्यार के लिए कितना खास है, जानें मेष से मीन राशि का लव राशिफल

Updated at : 21 Dec 2025 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj 21 December 2025 Ka Love Horoscope

आज 21 दिसंबर 2025 का लव राशिफल

Aaj Ka Love Horoscope: आज 21 दिसंबर को ग्रह-नक्षत्रों की चाल प्रेम जीवन पर विशेष प्रभाव डाल रही है. कुछ राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा, तो कुछ को रिश्तों में धैर्य और समझदारी रखने की जरूरत होगी. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक आज का लव राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Love Horoscope 21 December 2025: आज 21 दिसंबर को ग्रहों की चाल प्रेम संबंधों पर खास असर डाल रही है. किसी के लिए आज का दिन रिश्तों में नई ऊर्जा लेकर आएगा, तो किसी को संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का लव राशिफल.

मेष राशि

आज पार्टनर के साथ खुलकर बात करने का मौका मिलेगा. पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. प्रेम में उत्साह रहेगा.

वृष राशि

रिश्ते में स्थिरता आएगी. शादीशुदा जीवन में तालमेल बेहतर होगा. किसी खास सरप्राइज की संभावना है.

मिथुन राशि

आज भावनाओं में बहने से बचें. बातचीत में गलतफहमी हो सकती है. धैर्य से काम लें.

कर्क राशि

पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए दिन अनुकूल है.

सिंह राशि

लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. अहंकार से बचें.

कन्या राशि

रिश्ते को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है. भविष्य की योजनाएं बनेंगी. सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है.

ये भी देखें: आज रविवार को सूर्य देव की कृपा पाने के मेष से मीन क जातक करें ये आसान उपाय

तुला राशि

प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा.

वृश्चिक राशि

आज भावनाएं प्रबल रहेंगी. पार्टनर के साथ ईमानदारी जरूरी है, तभी रिश्ता मजबूत होगा.

धनु राशि

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सुधार होगा. फोन या मैसेज से दिल की बात कह पाएंगे.

मकर राशि

रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर सकारात्मक चर्चा होगी.

कुंभ राशि

आज अचानक किसी पुराने प्रेमी से संपर्क हो सकता है. सोच-समझकर निर्णय लें.

मीन राशि

प्रेम में सौभाग्य का साथ मिलेगा. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का योग है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola