लाभुकों के बीच 8.27 करोड़ की ऋण वितरित, समय पर ऋण अदायगी करने की अपील

20 किसानों को केसीसी के माध्यम से लगभग 3 करोड़ 2 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया.
असरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को केसीसी ऋण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन सहित अन्य ऋण की जानकारी दी गई और लाभुकों के बीच विभिन्न बैंकों द्वारा 8.27 करोड़ रुपये की ऋण वितरित की गई. शिविर की अध्यक्षता बीडीओ तान्या ने की. बीडीओ ने उपस्थित उपभोक्ताओं से लघु उद्योग, कुटीर उद्योग सहित अन्य योजनाओं के लिए ऋण लेने की अपील की और समय पर ऋण की किस्त अदायगी करने की बात कही. वहीं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार ने कहा कि बैंक रोजगार के लिए ऋण देने के लिए तत्पर है. उपभोक्ता इसका सही उपयोग करें और समय पर बैंक को ऋण चुकता करें. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अपना सिविल बचाएं और लोन पाएं. शिविर में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 20 किसानों को केसीसी के माध्यम से लगभग 3 करोड़ 2 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया. जबकि दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक असरगंज द्वारा 2.05 करोड़, बंधन बैंक 1.25 करोड़, यूको बैंक 1.05 करोड़, ग्रामीण बैंक मासूमगंज 35 लाख एवं पंजाब नेशनल बैंक 37 लाख का ऋण वितरित किया. मौके पर यूको बैंक विक्रमपुर के शाखा प्रबंधक गोविंद कुमार, मकवा के अमित कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के अभिषेक कुमार, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के हुमायूं कबीर, नवीन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




