ePaper

स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन का समय 10 सितंबर तक निर्धारित

Updated at : 08 Sep 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन का समय 10 सितंबर तक निर्धारित

अबतक 2,475 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने जहां 3 सितंबर से सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके विद्यार्थियों के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. वहीं सोमवार से उक्त सत्र में नामांकन को लेकर ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया भी आरंभ की गयी है. वहीं दोनों के लिये विश्वविद्यालय द्वारा 10 सितंबर तक का समय दिया गया है. बता दें कि एमयू द्वारा स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके विद्यार्थियों के लिये 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 10 सितंबर तक का समय दिया गया है. इस दौरान नामांकन ले चुके विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन के पश्चात 600 रूपये का शुल्क ऑनलाइन जमा कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं उक्त सत्र में अबतक 2,475 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इसमें कला संकाय में 1,572, विज्ञान संकाय में 864 तथा वाणिज्य संकाय में 39 विद्यार्थी अबतक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इधर विश्वविद्यालय द्वारा 7 सितंबर तक नये आवेदन का समय दिया गया था. जिसके बाद अब 8 सितंबर सोमवार से उक्त सत्र के रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन आरंभ कर दिया गया है. जिसमें नये आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के साथ पूर्व में आवेदन कर चुके वैसे विद्यार्थी, जो किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी सीट बुक कर नामांकन ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन